देश छोड़ने से पहले टीम इंडिया साथ में देखेगी 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स'
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 26 मई को रिलीज हो रही है। इससे पहले सचिन ने टीम इंडिया के लिए अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। खबरों की मानें तो टीम इंडिया अपनी प्रेरणा रहे सचिन की फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक है। आपको बता दें कि फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' में खुद सचिन ने भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म अभी रिलीज होने को है लेकिन इसकी कई स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी हैं। खुद सचिन भारतीय नेवी के अधिकारियों के साथ अपनी फिल्म देखी थी। इस फिल्म के जरिए सचिन के जीवन के उन हिस्सों को बारे में पता चलेगा जिनके बारे में ज्यादा बात नहीं होती है। एक बेटे, भाई, पति, पिता और दोस्त के रूप में सचिन का जीवन कैसा रहा है, यह फिल्म उस बारे में काफी कुछ बताएगी।
गौरतलब है कि इंग्लैंड में 1 जून से चैंपियंस ट्ऱफी का सफर शुरू हो रहा है। ऐसे में खबर आई है कि सचिन भारतीय टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले पूरी भारतीय टीम के लिए अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं। फिल्म में खुद सचिन ने अपना रोल निभाया है। म्यूजिक ऑस्कर विनर एआर रहमान ने दिया है। फिल्म शुक्रवार 26 मई को रिलीज हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
