For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन खिलाड़ियों के आगे नहीं टिकते कोहली, कमाई जानकर चौंक जाएंगे

खेल की दुनिया में राज करने वाले खिलाड़ियों की कमाई के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

नई दिल्ली। खेल की दुनिया में राज करने वाले खिलाड़ियों की कमाई के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, दरअसल फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की एक सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। सिस्ट में विराट कोहली की कमाई 22 मिलियन डॉलर करीब 140 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इन खिलाड़ियों के आगे नहीं टिकटे कोहली
हालांकि कोहली की कमाई भले ही बहुत ज्यादा है लेकिन अगर अन्य खिलाड़ियों से उनकी तुलना की जाए तो वह बहुत ज्यादा पीछे हैं। कोहली ने अभी हाल ही में एक कंपनी के साथ 100 करोड़ की डील साइन की थी लेकिन इसके बावजूद भी वह लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बास्केटबॉल स्टार स्टीफन करी और जेम्स हार्डन से बहुत ज्यादा पीछे हैं।

मेसी नंबर वन, रोनाल्डो नंबर दो
जितना ये खिलाड़ी कमाते हैं कोहली उतना नहीं कमा पाते। फोर्ब्स की लिस्ट में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी सबसे आगे हैं। मेसी की कुल कमाई 97 मिलियन डॉलर (करीब 6) है। जबकि दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो की कमाई 93 मिलियन डॉलर है।

चौथे नंबर पर काबिज हैं फेडरर
तीसरे नंबर पर बास्केटबॉल प्लेयर लेबरन जेम्स हैं। जेम्स की सालाना कमाई 86.2 मिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर स्विटजरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की कमाई 64 मिलियन डॉलर है।

बोल्ट की कमाई है 34.2 मिलियन
पांचवें नंबर पर काबिज जमैका के स्टार धावक उसेन बोल्ट की कमाई भी 34.2 मिलियन डॉलर है और छठे नंबर पर टाइगर वुड्स की कमाई 37.1 मिलियन डॉलर के आसपास है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+