For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH VS RCB: इस युवा गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 50वां मुकाबला, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से अगर देखें तो यह मुकाबला आरसीबी के लिए बहुत जरूरी था क्योंकि अगर आरसीबी इस मैच में हार जाती तो उसके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें थी वो भी समाप्त हो जाती। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती ओवर में यह निर्णय सही भी लगा क्योंकि पहले ही ओवर में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली का भी विकेट जल्दी ही गिर गया। इस मैच में एबी डिबिलियर्स और मोईन अली ने जान फूंकी, दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े और इनकी मदद से टीम ने 218 रनों का लक्ष्य हैदराबाद की टीम को दिया। इस सीजन में हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर है अगर इस टीम के सबसे मजबूत पक्ष की बात करें तो वो है उनकी गेंदबाजी। हैदरबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से कई कमाल किए हैं, लेकिन इस मुकाबले में उनके एक युवा गेंदबाज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है सबसे ज्यादा रन देने का।

आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज बने थंपीः बासिल थंपी को इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की जगह मौका दिया गया था। इस मुकाबले में उनका प्रदरशन बेहद निराशाजनक रहा उन्होंने अपने 4 ओवर में 70 रन खर्च किए और कोई भी सफलता अपनी टीम को नहीं दिला सके। थंपी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम दर्ज था जिन्होंने 2013 में चेन्नई सुपरकिंग के खिलाफ 66 रन खर्च किए थे। हैदराबाद के गेंदबाजों में सबसे शानदार प्रदर्शन एक बार फिर राशिद खान का रहा जिन्होंने विराट कोहली और एबी समेत तीन खिलाड़ियों का विकेट झटक लिया। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में विराट सेना ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया और प्लेऑफ की उम्मीदों को भी बनाए रखा है।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 11:07 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+