For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अॉस्ट्रेलिया जाने से पहले पृथ्वी शॉ को मिला सचिन तेंदुलकर का साथ

युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ को अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का बेहतरीन आगाज करने के बाद ही चोट लग गई थी। विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाला ये युवा अब चोट से उभर चुका है।

नयी दिल्ली; युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ को अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का बेहतरीन आगाज करने के बाद ही चोट लग गई थी। विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाला ये युवा अब चोट से उभर चुका है। एक तरफ जहां अॉस्ट्रेलिया टीम भारतीयों से निपटने के लिए योजनाएं बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर शॉ ने भी इस दौरे के लिए अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। पृथ्वी शॉ ने ना केवल चोट से उभरते ही अभ्यास शुरू किया बल्कि इस दौरान उनको मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

सचिन से मिल रहे हैं टिप्स

जी हां शॉ की इस तैयारी में उनकी मदद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कर रहे हैं। बता दें कि पृथ्वी को देवधर ट्रॉफी खेलने के दौरान कोहनी में चोट लगी थी जिसके बाद उनको कुछ समय मैदान के बाहर ही रहना पड़ा। इसी फेर में उनको घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के पहले मैच से भी बाहर होना पड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शतक के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को आने वाले भविष्य की भी एक दमदार झलक दिखा दी थी।

अग्नि परीक्षा का इंतजार

सूत्रों के मुताबिक शॉ बुधवार को मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब के मैदान पर सचिन के साथ प्रैक्टिस करते देखे गए। इस दौरान उनके साथ विनोद कांबली भी थे। इन लोगों ने लगभग एक घंटा पृथ्वी को प्रैक्टिस कराई। सचिन ने रबर बॉल से शॉ को अभ्यास कराया। अभ्यास सत्र में ही उनको बैटिंग के कुछ टिप्स भी दिए। बता दें कि एमआईजी में ही सचिन की 'तेंदुलकर मिडलेक्स ग्लोबल अकादमी' भी है।

भारतीय टीम का फिलहाल वेस्ट इंडीज सीरीज दौरा अपने समापन की ओर आ गया है। उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया जाना है, जहां पृथ्वी की असली परीक्षा उनका इंतजार कर रही है।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+