आखिर RCB ने क्योंं दिखाया 20 साल के सरफराज खान पर फिर से भरोसा?
मुंबई। आईपील 2018 के लिए गुरुवार शाम सभी 8 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों में एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों को उनकी आईपीएल टीमों ने रिटेन किया है। हालाँकि गौतम गंभीर, शिखर धवन और युवराज सिंह को रिटेन नहीं किया गया है। इन सबमें सबसे चौंकाने वाला फैसला भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की ओर से आया है। बेंगलुरु ने विराट कोहली और एबी डीविलिअर्स के अलावा सरफराज खान को रिटेन किया है। सिर्फ 20 साल के युवा बल्लेबाज सरफराज खान के रिटेंशन की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। वह पिछले आईपीएल सीजन से चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने पिछले 1 साल से घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला है।
बेंगलुरु ने क्रिस गेल, के एल राहुल और युज्वेंद्र चहल जैसे सितारों पर सरफराज खान को ज्यादा तरजीह दी। हालाँकि उनके इस फैसले का सबसे बड़ा कारण आईपीएल रिटेंशन के नियमों में छुपा है। दरअसल किसी भी अनकेप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर आईपीएल टीम को सिर्फ 3 करोड़ चुकाने होंगे। चूंकि सरफराज खान ने भारत के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, इसलिए बेंगलुरु ने 3 करोड़ में उन्हें शामिल कर लिया है। बेंगलुरु ने यह निर्णय भविष्य को देखते हुए भी लिया गया है। आईपीएल की अगली बड़ी नीलामी 3 साल बाद होगी। ऐसे में सरफराज खानइन 3 सालों में बेंगलुरु के लिए शानदार खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
