For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फील्डिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से युवा भारतीय क्रिकेटर की मौत

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अपने भविष्य को चमकाने की हसरत लिए भारत में हर साल हजारों युवा क्रिकेटर गेंद और बल्ले की जोर-आजमाइश में अपना जौहर परखने के लिए उतरते हैं। कई सफल होते हैं, कईयों को लंबा संघर्ष करना पड़ता हैं तो कुछ ऐसे भी केस होते हैं जहां पर खेल का मैदान उनके जीवन पर भी भारी पड़ जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि क्रिकेट जैसे अपेक्षाकृत कम मेहनत वाले खेल में कई क्रिकेटरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और एक ऐसा ही ताजा मामला मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिपुरा की अंडर-23 टीम के खिलाड़ी मिथुन देबबर्मा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिस समय उनको हार्ट अटैक आया तब वह मैदान पर ही थे। तुरंत आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

स्पोर्ट्स स्टार की खबर के मुताबिक यह मामला एक प्रैक्टिस मैच के दौरान का है जो अगरतला के महाराजा बिर बिक्रम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस मैच में जब यह हादसा हुआ तब मिथुन देबबर्मा फील्डिंग कर रहे थे। फील्डिंग के दौरान ही अचानक वो मैदान पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उन्होंने अपने होश भी खो दिए। बेहोश मिथुन को उनके साथियों ने तुरंत उठाया और नजदीकी इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में ले गए।

डॉक्टरों के अनुसार यह एक गंभीर हार्ट अटैक था जिसके कारण उनकी मौत इलाज से पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल युवा क्रिकेटर को हार्ट अटैक आने की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है और उनका शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मिथुन देबबर्मा की मौत की खबर से क्रिकेट जगत में सन्नाटा पसर गया है। इस हादसे के बाद त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यश्र डॉ. मानिक शाह भी अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि पिछले महीने भारत और बांग्लादेश के बीच नागपुर टी-20 के दौरान भी हार्ट अटैक का एक मामला तब सामने आया था जब मैच के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नागपुर पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस मुख्यालय में काम कर रहे एएसआई मदार शेख (50) को करीब 12:15 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

Story first published: Wednesday, December 4, 2019, 9:44 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+