एक दिन में भारत के 2 मैच करा सकती है BCCI, साथ में 2 टीमें उतारने पर कर रही विचार
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों क्रिकेट समेत खेल जगत की सारी गतिविधियां ठप्प पड़ चुकी हैं। इस महामारी के चलते कई सारी अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखलाओं को आने वाले या तो रद्द कर दिया गया है या फिर टाल दिया गया है। ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक हो गया है कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड इस खोये हुए समय को कैसे कवर करता है। दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड इस समय कोरोना वायरस के बाद की स्थिति के लिये खुद को तैयार करने में जुटे हैं जिसमें अधिक से अधिक मैच खेले जानें की संभावना है।
और पढ़ें: कोरोना के बाद T20 के साथ भारतीय क्रिकेट का आगाज करना चाहते हैं मुख्य चयनकर्ता
ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी आने वाले समय की तैयारी कर रहा है और महामारी के बाद जब क्रिकेट सत्र की शुरुआत होगी तो वह एक साथ 2 भारतीय टीमों को मैदान पर उतारने और एक दिन में 2 मैच कराने के विकल्प पर विचार कर रही है।
और पढ़ें: 2011 में कोहली से हुई थी तीखी बहस, 9 साल बाद इस खिलाड़ी ने बताई लड़ाई की असली वजह

मोर्गन ने ईसीबी को दिया था सुझाव
उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंग्लैंड के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने ईसीबी को कोरोना वायरस के चलते खराब हुए वक्त को कवर करने के लिये एक ही साथ 2 अंतर्राष्ट्रीय टीमें उतारने का सुझाव दिया था। मोर्गन का मानना है कि अगर एक दिन टेस्ट, वनडे या टी20 की 2 अलग टीमें एक ही दिन में अलग-अलग जगह एक वक्त पर मैच खेलती हैं तो इस वक्त की भरपाई की जा सकती है। हालांकि ईसीबी ने मोर्गन के सुझाव पर कुछ खास ध्यान नहीं लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस पर गहराई से विचार कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भारत के लिये टेस्ट और सीमित ओवर्स के लिये 2 अलग टीमों के चयन पर सख्ती से विचार कर रहा है, जिसका मतलब है कि अगर परिस्थितियां अनुकूल हुई तो भारतीय टीम एक ही दिन में 2 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकती है।

हितधारकों के लिये यह कदम उठा सकती है बीसीसीआई
खेल वेबसाइट क्रिकट्रैकर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा,'अगर जरूरत पड़ी, तो बोर्ड को भविष्य में एक ही साथ 2 अंतरराष्ट्रीय टीम के रास्ते पर जाना पड़ सकता है। हम में से कोई भी नहीं जानता कि खेल, विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कब शुरू होगा, लेकिन अगर हमें अपने सभी हितधारकों, प्रायोजकों से लेकर दर्शकों तक के लिए दो अल-अलग टीमों का चयन करना पड़ सकता है और एक साथ ही एक टेस्ट सीरीज़ और एक टी-20 सीरीज़ खेलनी पड़ सकती है।'

क्रिकेट इतिहास में एक बार पहले भी हुआ है ऐसा
गौरतलब है कि अगर बीसीसीआई इस विकल्प को अपनाता है तो यह पहली बार नहीं होगा जब कोई टीम एक दिन में 2 टीमें उतार कर एक साथ 2 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही है। क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम यह पहले कर चुकी है और एक दिन के अंदर अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी है।
साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक दिन में 2 मैच खेलने का कारनामा किया था जिसमें से एक टी20 मैच उसने अपनी सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ खेला था जबकि 24 घंटे के अंदर दूसरा मैच उसने भारत के खिलाफ पुणे में टेस्ट के रूप में खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
