IND VSNZ: क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, एक खास वजह से रोकना पड़ गया मैच
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। गेंद और बल्ले के बीच के संघर्ष के दौरान कई रिकॉर्ड बने ही लेकिन इस दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी हुआ हो।

सूर्य की रोशनी के कारण मैच रुका:
आपने मैच बारिश के चलते, खराब रोशनी के चलते रुकते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सूर्य की रोशनी के कारण मैच रुकते सुना है नहीं ना? लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान ऐसा ही कुछ हुआ। नेपियर के मैक्लेरन पार्क मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे। तभी सूरज की तेज रोशनी के कारण बल्लेबाजों को परेशानी होने लगी और खेल रोक दिया गया।उस समय भारतीय टीम के लिए शिखर धवन (29) और कप्तान विराट कोहली (2) खेल रहे थे। भारत को रोहित शर्मा (11 रन) के रूप में पहला झटका लगा था।मैदानी अंपायर शॉन जॉर्ज ने सूरज की तेज रोशनी देख खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्दनेजर मैच रोकने का फैसला लिया।

गलत दिशा में बनी है पिच:
दरअसल मैक्लेरन पार्क मैदान के विकेट की दिशा तय करते वक्त कुछ बुनियादी सिद्धांतों का ध्यान नहीं दिया गया और विकेट की दिशा गलत हो। दुनिया के सभी मैदानों में उत्तर-दक्षिण दिशा में होते हैं, लेकिन नेपियर में ये दिशा पूर्व-पश्चिम है। जिसकी वजह से ढलते समय सूरज की रोशनी बल्लेबाजों की आंखों में पड़ने लगी थी।
|
हर्षा भोगले ने भी ट्वीट किया
इस वाकया को लेकर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट किया कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऐसा देखा है कि सूरज की रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
