For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यूनिस खान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया



नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को टीम का बैटिंग कोच नियुक्त कर दिया गया है। वह अगले टी-20 विश्वकप, 2022 तक पाकिस्तान टीम के बैटिंग कोच होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि यूनिस खान पाकिस्तान के एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए हैं। इंग्लैड दौरे पर जा रही पाकिस्तान टीम का यूनिस खान हिस्सा होंगे और वह टीम के साथ ही इंग्लैड जाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जेक्युटिव वसीम खान ने बताया कि पीसीबी यूनिस खान की विशेषज्ञता का इस्तेमा करेगी, वह टीम के बल्लेबाजों की स्किल को बेहतर करने में टीम की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता और सम्मानिक खिलाड़ियों को बतौर कोच नियुक्त करने की रणनीति के तहत पीसीबी ने यह फैसला लिया है, ताकि देश में बेहतर और अच्छी प्रतिभा के क्रिकेटर सामने आएं। यूनिस खान 2022 में होने वाले टी-20 विश्वकप तक टीम के कोच होंगे।

गौरतलब है कि यूनिस खान ने 118 टेस्ट मैच में 34 शतक लगाए हैं और उनके नाम 10099 रन का रिकॉर्ड हैं। यूनिस खान ने 265 वनडे मैच भी खेले हैं, साथ ही 25 टी-20 क्रिकेट मैच भी खेले हैं। पाकिस्तान टीम में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर यूनिस खान ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि मेरे काम के दायरे को बढ़ा दिया गया है। मैं राष्ट्रीय टीम के साथ ही घरेलू स्तर पर बेहतरीन खिलाड़ियों की मदद करने और उनकी क्षमता को बेहतर करने के लिए भी काम करते रहना चाहूंगा।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+