
साल 2015 में कहा था क्रिकेट को अलविदा
यूनिस खान को पाकिस्तान के सफलतम बल्लेबाजों में गिना जाता है, वो पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। साल 2015 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले यूनिस खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17790 रन बनाए हैं और पाकिस्तान के लिए 41 शतक लगाए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं यूनिस
यूनिस ने पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में 10099 रन बनाए हैं, उनका औसत 52.06 का रहा है। उन्होंने 34 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं। यूनिस ने छह दोहरे शतक भी लगाए हैं। पाकिस्तान के सफलतम बल्लेबाज पर उनके बोर्ड ने साल 2010 में बैन भी लगाया और कुछ ही दिनों बैन को हटा भी लिया।

कप्तानी में पाकिस्तान को जिताया था वर्ल्ड कप
यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहली बार साल 2009 में टी-20 वर्ल्ड कर जीता। इस बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर कई बार पाकिस्तान का नाम रोशन किया, लेकिन पाकिस्तानी बोर्ड ने इस खिलाड़ी को वो सम्मान नहीं दिया, जिसका ये खिलाड़ी हकदार था।
यह भी पढ़ें- सुरेश रैना के खुलासे पर धोनी ने दिया करारा जवाब


Click it and Unblock the Notifications