इंडिया या ऑस्ट्रेलिया ? रिकी पोंटिंग ने बताया किसके पास है बेहतर बॉलिंग अटैक
नई दिल्ली: स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम निश्चित तौर पर पहले की तुलना में खतरनाक नजर आ रही है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम ने ठीक वैसा ही प्रदर्शन किया है जैसा कि भारत इस समय अपनी घरेलू धरती पर विपक्षियों के खिलाफ कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट में दोनों बार पारी की हार से पीटा है और इस जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि केवल भारतीय टीम के पास ही कंगारूओं को उनके घर में पीटने की क्षमताएं मौजूद हैं। दोनों ही टीमों का गेंदबाजी अटैक इस समय शानदार है।

पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को इस कारण भारत से बेहतर बताया-
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह भारत की बजाए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक को ज्यादा ऊपर मानते हैं। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में एक बहुत अच्छा गेंदबाजी लाइनअप बनाया है, लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष करते हैं। पोटिंग ने कहा, " भारत शानदार है। बुमराह और शमी पिछले कुछ सालों से कमाल कर रहे हैं और फिर आपने ईशांत शर्मा के साथ उमेश यादव को समीकरण में रखा है। उन्हें कुछ बहुत अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक मिला है और जब आप अश्विन और जडेजा भारत में गेंद डालते हैं, तो उनका आक्रमण बहुत अच्छा होता है।

तेज गेंदबाजी नहीं बल्कि स्पिनर हैं..
पोटिंग ने आगे कहा, "लेकिन उनके स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया में अधिक संघर्ष करते हैं, भारतीय स्पिनरों की तुलना में नाथन लियोन का ऑस्ट्रेलिया में बेहतर रिकॉर्ड है। और मुझे मिशेल स्टार्क के साथ लाइन-अप में जो वैरिएशन है वह बहुत पसंद है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज को थोड़ा हटकर गेंदबाजी करते हैं और वह जब भी मैंने देखा है शानदार गेंदबाजी करते हैं। इसलिए इस ऑस्ट्रेलियाई अटैक के लिए ये बेहतर संकेत हैं।
IPL 2020 नीलामी से बाहर हुए मिशेल स्टार्क और दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज

अब कीवियों से भिड़ेंगे कंगारू-
ऑस्ट्रेलिया हाल ही में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान में सात मैचों में 176 अंक हैं। पोंटिंग ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगा। "मैं यह नहीं देख सकता कि कोई बदलाव कैसे होगा। यह उनके लिए यहां कठिन रहा है। यह गर्म नहीं रहा है, लेकिन विकेट सपाट और कठोर रहा है।" पोंटिंग ने उम्मीद जताई है कि अगले एक सप्ताह में कंगारू टीम आराम के बाद फिर से तरोताजा हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 12-16 दिसंबर तक पर्थ में पहले टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
