इंडिया Vs बांग्लादेश: एशिया कप फाइनल मैच से पहले जानें ये आंकड़े
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एशिया कप 2016 का फाइनल मुकाबला कल भारत और बांग्लादेश के बीच शेर ए बांग्ला सटेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला बेहद कांटे की और रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि एक तरफ इस सीरीज में अभीतक अजेय भारतीय टीम है तो दूसरी तरफ श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे बड़े टीम को हराकर आत्मविश्वास से लवरेज बांग्लादेश की टीम। ध्यान देने वाली बात ये है कि बांग्लादेश की टीम अपने होम ग्राउंड में बेहद खतरनाक हो जाती है इसलिए मुकाबला रोमांचक होना तय है। टीम इंडिया का फोटोशूट, जानिये कैसे करीब आये धोनी-कोहली
टीम इंडिया का इंतजार कर रहे हैं नए रिकॉर्ड
- भारत 5 बार एशिया कप चैम्पियन बन चुका हैं।
- भारत यदि रविवार को बांग्लादेश को हरा देता है तो सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा।
- भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995 और 2010 में यह कप जीता था।
#Asia Cup: विजयी रथ पर सवार धोनी बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे
बांग्लादेश की चाहत
- बांग्लादेश एशिया कप में पहली बार चैम्पियन बनना चाहेगा।
- ये दूसरा मौका है, जब वह फाइनल में पहुंची है।
- 2012 में वह फाइनल में पहुंची थी, लेकिन घरेलू मैदान पर उसे पाकिस्तान से सिर्फ दो रन से हार का सामना करना पड़ा था।
टीम इंडिया के KEY प्लेयर्स
- धोनी के पसंदीदा आलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे कामयाब रहे हैं। उनके नाम 7 विकेट हैं।
- जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए हैं।
- अश्विन ने 3 मैचों में 3 विकेट लिए हैं।
- दो बार मैन आफ द मैच रहे विराट अब तक 112 रन बनाकर दूसरे बेस्ट स्कोरर हैं।
- ओपनर रोहित शर्मा 137 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर हैं।
- वहीं स्टार आलराउंडर युवराज भी फॉर्म में हैं।
भारत-बांग्लादेश का T20 रिकॉर्ड
बात करें भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए टी 20 मैचों की तो भारत का पलड़ा भारी है। भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक तीन टी 20 मुकाबले हुए हैं और तीनों में भारतीय टीम को ही जीत मिली है। पहली बार दोनों की भिड़ंत ट्रेंट ब्रिज (इंग्लैंड) में 2009 में हुई थी और भारत ने वो मैच 25 रनों से जीता था।
दूसरा मुकाबला ढाका में 2014 में खेला गया और भारत ने 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। तीसरी और आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत इसी एशिया कप में ही ढाका में हुई और भारत ने ये मुकाबला 45 रनों से जीता। अब फाइनल में जहां बांग्लादेश हार का ये सिलसिला तोडऩे उतरेंगी वहीं भारतीय टीम जीत का चौका लगाने का प्रयास करेगी।
काम आएगा दबाव में खेलने का अनुभव
बांग्लादेशी समर्थकों की मौजूदगी से हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमरा जैसे युवाओं पर दबाव बन सकता है। वे भारत के लिए पहला फाइनल खेल रहे हैं। दोनों के पास इंडियन प्रीमियर लीग में दबाव के हालात में खेलने का अनुभव है जो काम आएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
