Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस महान क्रिकेटर ने की विराट कोहली की तारीफ, सचिन तेंदुलकर से की तुलना

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कई क्रिकेटर्स के लिए आयाम ​स्थापित किए हैं। कई भावी क्रिकेटरों के प्रेरणास्रोत विराट कोहली की क्रिकेट दुनिया के तमाम दिग्गज तारीफ कर चुके हैं।

2008 में अपने क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में निरंतर और तेज ग्रोथ दिखाई है। जब तारीफ की बात होती है तो वह शायद ऐसे एकमात्र भारतीय क्रिकेटर होंगे, जिनकी तारीफ सबसे ज्यादा आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने की हो।

तारीफ करने वालों की फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है दिग्गज विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट का। धुआंधार बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर इस पूर्व बल्लेबाज ने मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

एडम गिलक्रिस्ट इवेंट के दौरान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर खुलकर बोले। उन्होंने अंग्रेजी अखबार टाइम्स आॅफ इंडिया से कहा कि,'ये दोनों ही अलग-अलग शैैली के खिलाड़ी हैं। विराट कोहली नेक्‍स्‍ट जेनरेशन प्‍लेयर हैं। एक विरोधी के तौर पर आपको लगेगा कि वह आपको मौका देंगे ले​किन वह उतने ही आक्रामक हो जाते हैं।

वह किसी भी स्कोर को आसानी से छूने का माद्दा रखते हैं। सचिन तेंदुलकर बेशक बेस्ट प्लेयर हैं जिनके खिलाफ मैं खेला। लेकिन ​मुझे लगता है कि विराट कोहली का कॅरियर समाप्ति तक उनके रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के करीब होंगे।'

44 वर्षीय गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमन साहा एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान बखूबी संभाल रहे हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

भारत और इंग्लैण्ड सीरीज पर बोलते हुए कहा कि इंग्लैण्ड ने शुरुआत अच्छी की है ले​किन क्रिकेट में पूर्वानुमान लगाना सही नहीं होगा।

एडम गिलक्रिस्ट ने घरेलू क्रिकेट की सनसनी ऋषभ पंत के बारे में कहा ​रणजी क्रि​केट की सबसे तेज सेंचुरी मारने वाला यह प्लेयर सीमित ओवर फॉर्मेट खेल में अच्छा कर सकता है।

गिलक्रिस्ट फिलहाल अभी पूरा वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं और वह आगे भी कुछ वक्त तक ऐसे ही रहना चाहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+