कराची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने के मामले पर टीम के कप्तान यूनुस खान ने मंगलवार को कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि यूनुस का इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंजूर नहीं किया।
पाक टीम के कप्तान यूनुस खान ने मंगलवार को कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझ कर मैच हारने के आरोप लग रहे थे। असल में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनेता ने यूनुस पर यह आरोप लगाया था।
यूनुस के इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही खबर आयी कि पीसीबी ने उसे नामंजूर कर दिया है। पीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक जबतक कोई ठोस सबूत नहीं मिलते, तबतक इस्तीफा लेने का सवाल ही नहीं उठता।