अब्दुल रज्जाक का बयान- बुमराह मेरे आगे बच्चा है, मैं उसपर अटैक कर सकता हूं
नई दिल्ली। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का हर कोई कायल है। दुनिया के महान दिग्गज बल्लेबाज मान चुके हैं कि बुमराह का एक्शन किसी भी बल्लेबाज को धोखा दे सकता है। डेथ ओवरों में जहां बल्लेबाज हावी होने की सोचते हैं तो उस दाैरान बुमराह की गेंदबाजी और खतरनाक दिखती है। इस कारण उन्हें डेथ ओवर का 'स्पेशलिस्ट' गेंदबाज भी कहा जाता है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दु रज्जाक का मानना है कि जब वो खेलते थे, तब अगर बुमराह होते तो उन्हें खूब पीटते।

बुमराह को कहा बच्चा
40 साल के रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू दाैरान कहा, "मैंने ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों के खिलाफ खेला है, इसलिए बुमराह मेरे सामने एक बच्चा गेंदबाज है और मैं आसानी से हावी हो सकता हूं और उस पर अटैक कर सकता हूं।" रज्जाक ने हालांकि बुमराह की तकनीक की तारीफ भी की जिस कारण वह नंबर-वन गेंदबाज हैं। बुमराह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका एक्शन थोड़ा अजीब है जिसकी वजह से उनकी सीम सही तरीके से पिच पर पड़ती है। यही वजह है कि वह बल्लेबाजों पर हावी हो जाता है।''

बताया कैसे टी20 में नंबर-बन बना पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान कैसे नंबर-वन बना, इसका कारण भी रज्जाक ने बताया। उन्होंने कहा, ''हम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, हमारी टेस्ट रैंकिंग नीचे चली गई है और हम भाग्यशाली हैं कि ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय में नंबर एक बनें। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने अपने मैच गंवाए और इससे हमें नंबर 1 स्थान हासिल करने में मदद मिली। रज्जाक ने आगे कहा कि हमें वनडे, टेस्ट प्रारूपों में अपनी रैंकिंग में सुधार करने की ज़रूरत है, साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन और औसत पर ध्यान केंद्रित करने की भी जरूरत है।

पांड्या को लेकर भी कहा था ऐसा
बता दें कि इस साल के जून महीने रज्जाक ने हार्दिक पांड्या की खामियां निकालते हुए कहा था कि वो पांड्या को कोचिंग देना चाहते हैं, अगर बीसीसीआई इजाजत दे। उन्होंने कहा था, ''मैंने आज पांड्या को काफी गौर से देखा और उनके बॉडी-बैलेंस में काफी खामियां पाईं।'' इसके बाद रज्जाक ने कहा कि जब पांड्या गेंद को हिट करते हैं तो उनका फुटवर्क भी उनका साथ छोड़ देता है। इसके बाद रज्जाक ने कहा कि मैं अपनी कोचिंग में पांड्या को दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में तराश सकता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
