Viral Video: जब बाला चैलेंज में भूला बनें शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार ने भी लिये मजे
नई दिल्ली। गब्बर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती के लिए भी फैंस के बीच काफी पसंद किये जाते हैं। टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम हो या क्रिकेट का मैदान गब्बर अक्सर अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। शिखर धवन ने राजकोट में हुए दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद टीम के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिखर धवन टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: 3rd T20, IND vs BAN: ऋषभ पंत के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, बांग्लादेश ने बताया गेम प्लान
इस वीडियो में शिखर धवन मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल में जॉनी लीवर के किरदार 'भूला' की नकल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इसे हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल 4 में अभिनेता अक्षय कुमार के फेमस बाला चैलेंज का जिक्र किया है। इस वीडियो में शिखर धवन के साथ खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा दिखाई दे रहे हैं।
|
चहल की घंटी पर शिखर बनें भूला
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सामने बैठे शिखऱ धवन से खलील अहमद पूछ रहे हैं कि रोहित भाई के ग्लव्स कहां रखे? इस पर धवन जबाव देते इससे पहले ही बगल में खड़े युजवेंद्र चहल उनके कान के पास घंटी बजा देते हैं। फिर क्या घंटे बजते ही धवन सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसा कई बार चलता है।

शिखर पर हुआ बाला का साइड इफेक्ट
शिखर ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा- बाला का साइड इफेक्ट। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार को भी टैग किया।

भुवनेश्वर ने भी लिये मजे
शिखर धवन की इस वीडियो पर तेज गेंदबाज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी मजे लिये। उन्होंने लिखा- भूलने की ऐक्टिंग करने की क्या जरूरत है? वह तो नेचुरल टैलेंट है।
बता दें कि शिखर धवन जहां भारत-बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं तो भुवी चोट से उबर रहे हैं। सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला गया था, जहां भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। शिखर धवन ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
