Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज बॉब विलिस का निधन

नई दिल्ली: अपने लंबे बालों और गेंदबाजी एक्शन के साथ दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का निधन बुधवार को हो गया। 80 के दशक के सबसे करिश्माई अंग्रेजी क्रिकेटरों में से एक, बॉब विलीस थायराइड कैंसर के शिकार थे। वह 70 साल के थे।

रॉबर्ट जॉर्ज डायलन विलिस ने 1970-71 एशेज में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और 90 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 325 विकेट चटकाए और जब वह रिटायर हुए हुए, तो वह टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और केवल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेनिस लिली से पीछे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 1984 में खेला था। आज भी इंग्लैंड टीम में केवल सर इयान बॉथम, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ही उनको विकेटों की संख्या के मामले में पीछे छोड़ पाए हैं।

उन्होंने 18 टेस्ट मैचों और 29 वनडे मुक़ाबलों में इंग्लैंड टीम की कप्तानी भी की। बॉब विलिस ने रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट कॉमेंटेटर के तौर पर काम किया। विलिस तब स्काई स्पोर्ट्स में एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और कॉमेंटेटर के रूप में शामिल हुए। लेकिन यह काम महान खिलाड़ी के लिए बहुत सफल साबित नहीं हुआ था क्योंकि कई लोगों ने महसूस किया कि उसकी आवाज पर्याप्त रूप से इसके लिए फिट नहीं है। उन्होंने एक्टिंग में भी खुद को आजमाया और तीन फिल्मों में नजर आए- दिस इज योर लाइफ (1991), ए क्वैशन ऑफ स्पोर्ट्स (2004) और 20 टू वन (2005)।

लगातार आलोचना के बावजूद, उन्होंने स्काई में कॉमेंटेटर के रूप में फिर से काम किया और बड़े पैमाने पर काउंटी को कवर करने के साथ काम किया। वह अपनी आलोचना के साथ बहुत ही गंभीर थे जिससे लोग उन्हें हाइपर-क्रिटिकल कमेंटेटर कहते थे। वो हाल में खेली गई एशेज सीरीज में भी कमेंट्री टीम का हिस्सा थे।

स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार विलिस के परिवार ने एक बयान में कहा, "हम अपने प्यारे बॉब को खोने के लिए दुखी हैं, जो एक अविश्वसनीय पति, पिता, भाई और दादा थे। वह हर उस व्यक्ति पर बहुत प्रभाव डालता थे जिसे वह जानते थे और हम उन्हे बहुत याद करेंगे। "

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 7:23 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+