Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

5 छक्के, 3 अंडे और एक 'बदला', श्रेयस अय्यर ने खोला तूफानी पारी का राज, VIDEO

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की खोज कहा जा सकता है। उन्होंने इस सीरीज में दो पारियां खेली और दोनों में शानदार अर्धशतक लगाकर भारतीय मध्यक्रम पर एक ठोस दावेदार के तौर पर अपना दावा मजबूत कर दिया है। भारत ने बारिश से प्रभावित यह सीरीज 2-0 से जीत ली और अय्यर ने अंतिम मैच में भी अय्यर ने 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन बना डाले जिसमें 3 चौके व 5 छक्के शामिल रहे।

भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा बल्लेबाजी में केवल अय्यर ही ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन के बूते पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अय्यर ने ना केवल 2 अर्धशतक लगाए बल्कि विराट कोहली के साथ नाजुक मौके पर शतकीय साझेदारी की।

अय्यर इस प्रदर्शन के बाद चहल टीवी पर भी आ गए हैं। इस टीवी पर ये उनका पदापर्ण था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनको मुश्किल परिस्थितियों में बैटिंग करने में मजा आता है। उन्होंने इस वीडियो में कहा- 'मैं बहुत खुश हूं। मैं इस तरह के हालातों में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं जब ड्रेसिंग रूम का मौहाल नर्वस होता है। मैं इसको इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि मैच की परिस्थितियां किसी भी समय पलट सकती हैं।'

जब चहल ने अय्यर से उनकी पारी के दौरान मारे गए छक्के के बारे में बात की जो अय्यर ने मजेदार तरीके से उसका जवाब दिया। अय्यर ने कहा- 'मुझे अपने गेंदबाजी की हुई पिटाई का बदला लेना था। वह (पूरन) अच्छा बल्लेबाज है लेकिन क्योंकि उसने चहल की गेंदों पर काफी रन बनाए इसलिए मैं काफी गुस्सा था और मुझे इसका बदला लेना था। मैंने सुबह अपना रूटीन पूरा किया और नाश्ते में तीन अंडे लिए (अय्यर ने यह बात तब बताई जब चहल ने उनसे पूछा था कि उन्होंने अपनी पारी से पहले नाश्ते में क्या खाया था।'

Story first published: Friday, August 16, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+