Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20i: कोहली, रोहित, धोनी की लिस्ट में शामिल होने से केवल 26 रन दूर खड़े राहुल

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह खिलाड़ी मैदान में उतरने के बाद भारत के क्रिकेटरों की एक एलीट सूची में शामिल होने की कगार पर हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 हैदराबाद में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज है और इसके बाद भारत इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में भी शिरकत करनी है।

धवन की चोट के बाद राहुल ओपनिंग में फॉर्म में लौटने की उम्मीद कर रहे होंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। अगर वह पहले T20I में 26 रन पर रन बना लेते हैं, तो राहुल टी-20आई में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक केवल रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना, शिखर धवन और युवराज सिंह ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी 20 इंटरनेशनल रन

2539: रोहित शर्मा

2450: विराट कोहली

1617: एमएस धोनी

1605: सुरेश रैना

1504: शिखर धवन

1177: युवराज सिंह

अगले साल खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ध्यान रेगुलर खिलाड़ियों और युवाओं के अलग-अलग संयोजन को आजमाने पर है। धवन की जगह पर राहुल को जहां ओपनिंग में खेलने का मौका मिलेगा तो वहीं संजू सैमसन की भी टीम में एंट्री हुई है। देखने वाली बात होगी कि पंत की मौजूदगी में सैमसन को टीम संयोजन में क्या भूमिका दी जाती है।

3 T20Is के लिए भारत की टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर , मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 10:35 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+