आईपीएल : सुपर ओवर में पंजाब ने चेन्नई हराया (राउंडअप)
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 रन बनाकर मैच जीत लिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इसके बाद मैच में जीत-हार के फैसले के लिए सुपर ओवर आयोजित किया गया।
चेन्नई की ओर से पार्थिव पटेल ने 58, सुरेश रैना 15 और मैथ्यू हेडन ने 33 रनों का योगदान दिया। चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। वह 24 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।
प्रतियोगिता में अब तक असफल रहे युवराज सिंह ने इस मैच में खुलकर हाथ दिखाए। वह 28 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे।
युवराज के अलावा इरफान पठान ने 32 गेंद पर शानदार 39 रन बनाए। पठान को लक्ष्मीपति बालाजी ने बोल्ड किया। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास करिश्मा नहीं दिखा पाया।
पंजाब का पहला विकेट रवि बोपारा के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान कुमार संगकारा 15 रन, महेला जयवर्धने तीन रन, मोहम्मद कैफ 14 रन, मानविंदर बिसला सात रन, जुआन थेरान शून्य बनाकर पवेलियन लौट गए।
प्रतियोगिता में दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला था। सुपर किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन को इस सत्र में अब तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications