AFC Asian Cup 2019 : भारत नहीं बदल पाया इतिहास, यूएई ने 2-0 से हराया
नई दिल्ली। एएफसी एशियन कप में भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराने के बाद गुरूवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ा। इस मैच में यूएई ने भारत को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए यह चुनौती पहले से ही कड़ी मानी जा रही थी। पहले हाफ के कुछ देर तक दोनों टीमों के बीच गेंद को लेकर संघर्ष जारी रहा लेकिन अंतिम समय में मुबारक के गोल से मैच का रंग बदल गया यूएई ने भारत पर 1-0 से बढ़त बना ली। यूएई के मकबूत ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल 87वें मिनट में दाग दिया और भारत पर अजेय बढ़त बना ली।
मुबारक ने 42वें मिनट में टीम के लिए यह गोल दागा। पहले हाफ में गोल के बाद युएई ने आक्रामक खेल खेलना शुरू किया इस दौरान भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आई। भारतीय खिलाड़ियों के पास कई मौके आए लेकिन वह मौके को गोल में नहीं बदल पाए।
55वें मिनट में जेजे के पास फिर एक अवसर था लेकिन इस बार उनका शॉट गोल पोस्ट से लगकर बाहर चला गया। मैच के दौरान गेंद भी ज्यादा समय तक यूएई के पास रही। इस मैच में यूएई की पकड़ काफी मजबूत रही।
पजेशन की बात करें तो इस मैच में अमीरात के पास 66 रही जबकि भारत के पास 34 प्रतिशत रहा। पास एक्यूरेसी की बात करें तो अमीरात ने गेंद पास करते हुए काफी सतर्कता बरती और 55 प्रतिशत एक्यूरेसी रही। इस दौरान भारत की पास एक्यूरेसी 75 रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
