Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3rd T20, IND vs BAN: सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी भारत-बांग्लादेश, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के निर्णायक मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। जहां सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हरा कर भारत के खिलाफ जीत का खाता खोला था वहीं दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश पर एकतरफा मैच में 8 विकेट से जीत हासिल कर जबरदस्त वापसी की थी। 2020 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का सही संयोजन ढूंढ रही टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में सीरीज जीतना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश के पास सीरीज जीत कर इतिहास रचने का अदभुत मौका जिसे वो हर हाल में भुनाना चाहेंगे।

विश्व कप के लिए टी20 टीम का संयोजन ढूंढ रही टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में वापसी करना खुशी की खबर है जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी काफी प्रभावित किया है।

और पढ़ें: IND vs BAN: ऋषभ पंत के बचाव में आए सौरव गांगुली, कही ये बात

सीरीज के पहले दो मैचों में बीच के ओवर्स में विकेट निकाल कर चहल ने एक बार फिर साबित किया है कि वह भारतीय टीम के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। राजकोट के मैदान पर चहल ने भारत के लिए मैच जिताऊ गेंदबाजी की थी और बांग्लादेश को छह विकेट पर 153 रन पर समेट दिया था।

तीसरे मैच में क्या टीम में होगा बदलाव?

तीसरे मैच में क्या टीम में होगा बदलाव?

पहले 2 मैच में एक ही टीम के साथ मैच खेलने के बाद तीसरे मैच में बदलाव की बड़ी संभावना है। गेंदबाजी के मामले में खलील अहमद ने पहले 2 मैचों में काफी रन लुटाये हैं, जिसके बाद शार्दुल ठाकुर को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में मौका मिल सकता है। वह दीपक चाहर के साथ नई गेंद साझा कर सकते हैं। वहीं पहले 2 मैच में केएल राहुल ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं ऐसे में रोहित शर्मा संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं, हालांकि यह हो सकता है कि मनीष पांडे और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे नजर आयें।

अगर इन खिलाड़ियों को नागपुर मैच में मौका नहीं मिल पाता है तो उन्हें खुद को साबित करने के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज का इंतजार करना होगा।

शिखर धवन और ऋषभ पंत पर होंगी नजरें

शिखर धवन और ऋषभ पंत पर होंगी नजरें

भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत पर एक बार फिर नजरे होंगी। दोनों खिलाड़ियों को 2020 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा बने रहने के लिए खुद को साबित करना होगा। शिखर धवन ने भले ही दोनों मैचों में 30 से अधिक रनों की पारी खेली लेकिन टी20 के लिहाज से काफी धीमी पारियां खेली। वहीं ऋषभ पंत न सिर्फ बल्ले से बल्कि विकेट के पीछे भी अच्छे प्रदर्शन के दबाव से जूझ रहे हैं। इसके चलते दोनों ही खिलाड़ियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

श्रेयस अय्यर ने खुद को किया साबित, शिवम दुबे पर भी निगाहें

श्रेयस अय्यर ने खुद को किया साबित, शिवम दुबे पर भी निगाहें

बांग्लादेश के खिलाफ अगर किसी युवा बल्लेबाज ने प्रभावित किया है तो वो है श्रेयस अय्यर ने जिन्होंने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही मैचों में प्रभावी पारियां खेली। वहीं इस सीरीज में अपना डेब्यू कर रहे शिवम दुबे को भी मिले मौकों को भुनाना होगा, अगर इस मैच में वो प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे तो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

बांग्लादेश से मिलेगी कड़ी चुनौती

बांग्लादेश से मिलेगी कड़ी चुनौती

भले ही इस मैच में भारतीय टीम जीत की दावेदारी के साथ उतरेगी लेकिन बांग्लादेश की टीम को कमजोर आंकना बहुत जल्दबाजी होगी। महमुदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और किसी भी समय मैच का रुख बदलने का दम रखती है।

बांग्लादेश के लिए इस सीरीज में डेब्यू करने वाले 20 साल के लेग स्पिनर अमीनुल इस्लाम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने किफायती रहते हुए चार विकेट चटकाए। बांग्लादेश को हालांकि तेज गेंदबाजी में सुधार करना होगा खासकर टीम के मुख्य गेंदबाज मुस्तफिजर रहमान को जो अब तक खेले गए दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे है।

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+