For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यूनुस खान ने ठोका तिहरा शतक

By Staff
कराची, 25 फरवरी: श्रीलंका की 644 रन की धुआंधार पारी के जवाब में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्तान यूनुस खान ने तिहरा शतक जड़ कर अपनी टीम को सम्‍मानजनक ड्रॉ दिलाने के प्रयास किये।

नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को यूनुस खान 313 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

मैच के चौथे दिन 306 रन बनाकर नाबाद लौटे यूनुस अपनी पारी में मात्र सात रन जोड़ने के बाद दिलहारा फर्नाडो द्वारा बोल्ड कर दिए गए।

यूनुस ने 568 गेंदों की मैराथन पारी में 27 चौके और चार छक्के लगाए। अकमल का भी शतक कामरान अकमल ने 158 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं यासिर अराफात भी 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाक ने छह विकेट पर 765 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 121 रनों की बढ़त हासिल हुई है।

अकमल ने अपनी 184 गेंदों की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए जबकि अराफात ने 129 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए।

मेजबान टीम ने पांचवें दिन अपना एकमात्र विकेट यूनुस खान के रूप में गंवाया। मैच के चौथे दिन 306 रन बनाकर नाबाद लौटे यूनुस अपनी पारी में मात्र सात रन जोड़ने के बाद दिलहारा फर्नाडो द्वारा बोल्ड कर दिए गए।

यूनुस ने अपनी 568 गेंदों की मैराथन पारी में 27 चौके और चार छक्के लगाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाए थे।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (231) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई रिकार्डतोड़ साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 644 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+