टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया
दुबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गये तीसरे और आखिरी टेस्ट को फतह करने के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियन रैंकिंग में फिर से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
दोनों देशों के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। श्रृंखला का पहला मैच चेन्नई में ड्रा रहा था जबकि अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 90 रनों से हराया था।
कानपुर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और वीरेंद्र सहवाग ने मिलकर इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के 16 विकेट चटकाये।
भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए भी कानपुर टेस्ट यादगार रहा। उन्हें पहली बार टेस्ट में कप्तानी करने का मौका मिला और पहले ही टेस्ट में उन्होंने जीत हासिल की।
आईसीसी टेस्ट चैंपियन रैंकिग इस प्रकार है-
टीम- रैंकिंग
आस्ट्रेलिया 141
भारत 111
दक्षिण अफ्रीका 109
इंग्लैंड 108
श्रीलंका 106
पाकिस्तान 94
न्यूजीलैंड 91
वेस्टइंडिज 77
बांग्लादेश 1
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications