ओपनिंग के लिए राहुल ही विराट की पहली पसंद, गंभीर को नो चांस!
नई दिल्ली। टीम इंडिया के भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली ने आज कह ही दिया कि लोकेश राहुल ही सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी पहली पसंद हैं। जिसके बाद गुरूवार के मैच में गौतम गंभीर के खेलने की संभावना काफी कम हो गई है।
वैसे भी राजकोट टेस्ट में गंभीर ने अपने बल्ले और क्षेत्ररक्षण से कोहली समेत पूरे देश को निराश किया था, ऐसे में उनके दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पहले से ही दीवार लटक रही थी लेकिन अब कोहली की बात से उनके ना खेलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल कहा था कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज राहुल अपनी मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 17 नवम्बर से खेला जाएगा। इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

