T-20 : भारतीय टीम से हुई 2 बड़ी गलतियां, नहीं तो बदल सकता था मैच का नतीजा
नई दिल्ली। मैच गंवाना कोई भी टीम नहीं चाहती। हर हाल में जीत हासिल करने के लिए टीम के सभी खिलाड़ी अंत तक जोर लगाते हैं, लेकिन कोई चूक हो जाए तो वो फिर उनकी हार का मुख्य कारण भी बन जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को विंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऐसा नहीं था कि भारत इस मैच को अपने नाम नहीं कर सकता था, लेकिन उनके द्वारा 2 बड़ी गलतियां की गईं, जो उनको हार की ओर ले गईं।

हुई ये गलतियां
इसमे कोई शक नहीं कि कैच पकड़ा तो मैच पकड़ा, पर भारतीय फील्डर इस बात को भूलते दिखे। मैच दाैरान टीम द्वारा 2 कैच छोड़े गए। पहला कैच छोड़ा वाशिंगटन सुंदर ने जो हार का सबसे बड़ा कारण साबित हुआ। विंडीज के लिए पांचवा ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर कुमार। उनके सामने खड़े थे लेंडल सिमंस। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया, लेकिन दूसरी गेंद पर सिमंस ने बड़ा शाॅट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद मिड ऑफ की तरफ हवा में चल गई। वहां वाशिंगटन सुंदर खड़े थे जिनके पास आसान कैच आ रहा था। लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई और सिमंस को जीवनदान मिल गया। इस समय सिमंस 6 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन माैके का फायदा उठाकर उन्होंने 45 गेंदों में नाबबाद 67 रन बनाते हुए भारत से मैच छीन लिया।

फिर पंत से हुई चूक
माैका यहीं नहीं गवाया, भुवनेश्वर के इसी ओवर में एक बार फिर गलती हुई। इस बार ओवर की चाैथी गेंद पर इविन लुईस को विकेटकीपर रिषभ पंत द्वारा जीवनदान मिल गया। लुईस कट लगाने के चक्कर में बल्ले का किनारा लगा बैठे। गेंद विकेट के पीछे तैनात पंत के दस्तानों में जा लगी, लेकिन पंत गेंद को लपक नहीं सके। इस आसान कैच को पंत ने आसानी से ही छोड़ा। जैसे ही पंत ने कैच छोड़ा तो खुद कप्तान विराट कोहली भी निराश होते दिखे, वहीं गेंदबाज भुवनेश्वर इस ओवर में 2 विकेट लेने से भी चूक गए। लुईस उस दाैरान 16 रनों पर खेल रहे थे जो फिर 40 रनों में तब्दील हुए।

फिर दोनों ने छीन लिया मैच
इन दो माैकों को गंवाने के बाद विंडीज ने भारत से मैच आसानी से छीन लिया। इस ओपनर जोड़ी ने मिले जीवनदान से पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़ दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे, जिसमें शिवम दुबे की 54 रनों की पारी रही। लेकिन उनके अर्धशतक पर पानी फिर गया। सिमंस ने 4 चोंको व इतने ही छक्कों की मदद से विंडीज के 18.3 ओवर में ही जीत दिला दी। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, आखिरी मुकाबला मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 दिसंबर को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
