पाक की जीत पर कश्मीर घाटी में जश्न, नाच और पटाखों का 'आतंक'
श्रीनगर। चैंपियंस ट्रॉफी में जैसे ही पाकिस्तान ने भारत को मात दी वैसे ही कश्मीर घाटी के युवाओं में खुशियों की लहर दौड़ गई और वहां जश्न का माहौल देखा गया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एकतरफा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

युवाओं और महिलाओं ने जमकर मनाया जश्न
कश्मीर घाटी में अधिकांश जगहों पर युवाओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे छोड़े और ढोल की ताल पर डांस किया। यहां तक कि पाकिस्तान की जीत के बाद महिलाएं घाटी की गलियों में निकलीं और गीत गाकर खुशियां मनाती देखी गईं।

पटाखों को सीआरपीएफ कैंप और थानों पर फेंका
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कुछ युवाओं ने पटाखों को सीआरपीएफ कैंप और स्थानीय थानों पर भी फेंका। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जीत के बाद युवाओं के हंगामे, कैंप और थानों पर पटाखे फेंकने के बाद सुरक्षा बल ने उनको खदेड़ा जिसमें तीन के जख्मी होने की खबर है।
फेसबुक पर जश्न मनाने का वीडियो हुआ लाइव
पाक की जीत पर कश्मीर घाटी में जश्न पर श्रीनगर से मेहराज नाम के फेसबुक यूजर ने एक वीडियो अपलोड किया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद ढोल बज रहे हैं और लोग खुशियां मना रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications