प्यार या पागलपन: भारत की हार से दुखी युवक ने काटी जीभ
चेन्नई| भारत में क्रिकेट एक जूनून है और उसे धर्म की तरह पूजा जाता है इसलिए जब टीम इंडिया विश्वकप खिताब से जब मात्र दो कदम दूर थी तो देश के हर प्राणी को लग रहा था कि एक बार फिर से भारत विश्वचैपिंयन बनेगा लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया। भारत की इस हार को देश के कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं और इसके चलते कुछ ऐसा कदम उठा रहे हैं जो कि उन्हें उठाना नहीं चाहिए।
चेन्नई के एक गांव में एक क्रिकेट प्रशंसक ने भारत की हार के बाद गुस्से में अपनी जीभ ही काटकर गांव के मंदिर में चढ़ा दी। सुधाकर की हालत खराब होने पर उसे उसके घरवाले और दोस्त वेल्लोर चिकित्सा संस्थान लेकर पहुंचें लेकिन उसकी जीभ का कटा भाग उसके घर वाले लाये नहीं थे जिसके कारण सर्जरी के कारण उसकी जीभ जुड़ नहीं पायी। फिलहाल सुधाकर की हालत अभी स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में है।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलते हुए चार साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में जीता गया आईसीसी विश्व कप खिताब बचा नहीं सकी। आस्ट्रेलिया ने उसे गुरुवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर हुए सेमीफाइनल में 95 रनों से हराकर सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई। 29 मार्च को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
