लखनऊ। धांकड़ बल्लेबाज युसुफ पठान अब एक बेटे के पिता बन गये हैं। गुरुवार की सुबह उनके बेटे का जन्म हुआ है, हालांकि यह खबर काफी देर बात लोगों के बीच आयी है।
IPL मैच से पहले वृद्धाश्रम पहुंचे कोहली कहा, बुजुर्गों को बोझ ना समझें
युसुफ पठान मौजूदा समय में आईपीएल की केकेआर टीम का हिस्सा हैं। बीते मैच में केकेआर ने मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। पठान परिवार के लिहाज से देखें तो यह साल काफी ही खास रहा है उनके लिए।
युसुफ पठान के भाई इरफान पठान का विवाह भी इसी वर्ष हुआ। वहीं युसुफ पठान भी पिता बन गये हैं, हालांकि पठान परिवार की ओर से इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। माना जा रहा है कि एक दो दिन बाद मैच की व्यस्तता के बाद खुद युसुफ पठान इस खुशखबरी के साथ सामने आ सकते हैँ।
मौजूदा समय में युसुफ पठान टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन वह काफी लंबे समय तक टीम के अहम खिलाड़ी की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रका था।
टी-20 विश्वकप 2007 में के पहले मुकाबले में युसुफ पठान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फाईनल मुकाबले में भी युसुफ टीम का हिस्सा थे। 2011 विश्वकप में भी युसुफ ने कई अच्छी पारियां खेली थी।