For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 की 'नई खोज' के लिए यूसुफ ने दी इरफान को बधाई, गेंद और बल्ले दोनों से होनहार है खिलाड़ी

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व सुपरस्टार यूसुफ पठान ने अब्दुल समद जैसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर के बारे में जानने और सलाह देने के लिए अपने छोटे भाई इरफान की प्रशंसा की।

लेग स्पिन ऑलराउंडर अब्दुल समद ने शुक्रवार को दुबई में आईपीएल 2020 के मैच नंबर 14 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रभावित किया। उन्होंने बैटिंग में 8 रन नॉट आउट बनाए और फिर 4 ओवर में एक विकेट चटकाया। इस दौरान समद ने पारी का अंतिम ओवर भी फेंका जिसमें जीत के लिए 28 रन चाहिए थे जबकि सामने महेंद्र सिंह धोनी जैसा महाबली मौजूद था। धोनी के सामने समद स्कूली ब्वॉय की मानिंद ही थे लेकिन जम्मू-कश्मीर के इस युवा लड़के ने 7 रनों से अपनी टीम को मैच जिता दिया।

अब्दुल समदः होनहार युवा खिलाड़ी

अब्दुल समदः होनहार युवा खिलाड़ी

इस हफ्ते की शुरुआत में, समद जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने परवेज रसूल (पुणे वारियर्स, आरसीबी और एसआरएच) और रसिख सलाम (मुंबई इंडियंस) के बाद इंडियन प्रीमियर लीग पदार्पण किया।

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खबर, टीम से जुड़ने UAE के लिए रवाना हुए बेन स्टोक्स

काला कोट के 18 वर्षीय खिलाड़ी के पास गेंद को जोरदार हिट करने और फिनिशर की भूमिका निभाने की क्षमता हैं। यहां आपको बता दें कि समद को किसी और ने नहीं बल्कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्रेन किया है। पठान जम्मू एंड कश्मीर टीम के कोच की भूमिका भी निभाते हैं।

इरफान पठान की है अहम भूमिका-

इरफान पठान की है अहम भूमिका-

यह पता चला है कि नवंबर 2019 में, आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले, वीवीएस लक्ष्मण ने जम्मू-कश्मीर के कोच को बुलाकर एक ऐसी प्रतिभा के बारे में पूछताछ की, जो हैदरबाद-आधारित फ्रैंचाइजी के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभा सकती है।

अब जब समद टीम में आ चुके हैं और उन्होंने भविष्य के लिए काबिलियत होने की झलक भी दिखाई है तो इरफान के बड़े भाई यूसुफ ने ट्वीट किया है और इरफान की तारीफ की है-

"एक बढ़िया खोज इरफान। अब्दुल समद बल्ले और गेंद दोनों से ही सही शुरुआत कर रहे हैं। उनमें बहुत सारी संभावनाएं हैं। तू तो अच्छा स्कॉउट बन सकता है आईपीएल टीमों के लिए।"

यूसुफ के ट्वीट का इरफान ने दिया ये जवाब-

यूसुफ के ट्वीट का इरफान ने दिया ये जवाब-

इरफान ने यूसुफ के ट्वीट पर जवाब दिया, "हाहा लाला मैं पहले से ही अनौपचारिक स्काउट हूं।"

अब्दुल समद, जो अगले महीने में 19 साल का हो जाएंगे, ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी 20 की शुरुआत की। 11 टी 20 मैचों में उन्होंने अब तक खेले हैं, जिसमें समद ने बल्ले के साथ 40 के औसत से बैटिंग की है जबकिउनकी स्ट्राइक-रेट 136.36 की शानदार रही। उनका लेग स्पिन कई बार उनकी टीमों के लिए भी काम आता है।

राजौरी के युवा खिलाड़ी ने रणजी 2019/20 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और 592 रन बनाते हुए तीन शतक बनाए। 36 छक्कों का रिकॉर्डसीजन में किसी के द्वारा सबसे अधिक था।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 13:41 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+