नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान ने उम्मीद जताई है कि साल 2016 की टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल की खोज और टी-20 विश्व कप विनींग टीम का हिस्सा रहे पठान इन दिनों पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें टीम में वापसी मिले।
वो रणजी के लिए घंटो नेट पर पसीना बहा रहे हैं और अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही सुधारने में लगे हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिये रणजी सत्र बहुत अच्छा रहा। यदि आप टी20 की बात कर रहे हो तो मैंने केकेआर की तरफ से आईपीएल सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं।
नेट पर घंटो बहा रहे हैं पठान पसीना
देखते हैं कि चयनकर्ताओं की नजर पठान पर पड़ती है कि नहीं, मालूम हो कि यूसुफ ने पहली बार 2007 में भारतीय टीम में शामिल हुए थे।