For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: यूसुफ ने विराट का लिया शानदार कैच तो भाई इरफान ने कहा कुछ ऐसा

नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सोमवार को भी एक रोमांचक मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का देखने को मिला। इस मैच में आरसीबी के लिए जहां करो या मरो की स्थिति थी वहीं हैदराबाद इस मैच में जीत के साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतरा था। इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर इस मैच में जीत हासिल की और आरसीबी को 5 रनों से हरा दिया। गौरतलब हो की टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने कप्तान विलियमसन के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम को 146 रनों तक पहुंचाया और आरसीबी के सामने 147 रनों के जीत का लक्ष्य दिया था।

आरसीबी की बल्लेबाजी और विराट का कैचः लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। हालांकि कप्तान विराट ने इस मैच में कुछ अच्छे शॉट लगाए और लय में भी दिखे लेकिन शाकिब की गेंद पर यूसुफ ने उनका शानदार कैच लपककर उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इस कैच ने ही हैदराबाद की टीम को मैच में वापस ला दिया था। एबी डिबिलियर्स से आरसीबी को एक लंबी पारी की उम्मीद जरूर थी लेकिन वो राशिद की गुगली गेंद पर बोल्ड हो गए । आखिरी ओवर में जीत के लिए आरसीबी को 12 रनों की दरकार थी लेकिन आरसीबी की टीम भूवी के गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और अंतिम गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया। इस मैच में यूसुफ पठान के इस कैच की खासा चर्चा रही वहीं इरफान पठान ने भी उनके कैच के बारे कुछ इस तरह से मजे लिए।

Story first published: Tuesday, May 8, 2018, 10:17 [IST]
Other articles published on May 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+