For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, अब बंग्लादेश से खेलेगा ये क्रिकेटर

नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी अब टीम इंडिया की तरफ से नहीं खेलेंगे। आगामी सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के बाद अब टीम इंडिया के ऑल राउंडर युसूफ पठान बंग्लादेश की तरफ से खेलने वाले हैं। युसुफ बने बेटे के पिता, एक साल में पठान परिवार में दो खुशी

युसूफ ढ़ाका से डीपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद युसूफ पठान को ज़िम्बाबवे और वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। आपको बता दें कि युसूफ पठान ने आईपीएल सीजन 9 में शानदार प्रदर्शन किया। युसूफ ने आईपीएल नौ में कोहली के बाद सबसे ज्यादा 72.20 के औसत से रन 361 रन बनाए थे।

युसूफ पठान के अलावा मनोज तिवारी भी अबाहानी लिमिटेड से जुड़े हैं। दो नों ही ढ़ाका से डीपीएल खेलेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले युवराज सिंह, अजय जडेजा, चेतन शर्मा, रोहन गावसकर, इकबाल अब्दुल्ला, रजत भाटिया, अमोल मजूमदार, अरूण लाल, अशोक मल्होत्रा और आकाश चोपड़ा जैसे बड़े खिलाड़ी भी ढ़ाका प्रीमियर लीग में खेल चुकते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल की तरह डीपीएल में भी प्रत्येक टीम को अंतिम एकादश में मात्र दो विदेशी खिलाड़ियों को रखने की अनुमति है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+