For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पठान बंधुओं ने जीता सबका दिल, वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया खाना

नई दिल्ली। युसूफ पठान और इरफान पठान का भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा करियर नहीं बन पाया हो, लेकिन इन दोनों भाईयों ने करोड़ों लोगों के दिलों में जगह जरूर बनाई हुई है। पठान बंधु हमेशा लोगों की सहायता के लिए आगे नजर आए हैं। उन्होंने अपने शहर वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों तक खाना पहुंचाने में मदद की। घरों में पानी भर जाने के बाद भूख प्यास से परेशान लोगों के खाने-पीने और रहने के सामान की व्यवस्था कर रहे इन दोनों भाईयों ने सबका दिल जीत लिया है।

इरफान से ट्विटर पर एक प्रशंसक ने मदद मांगी थी। प्रशंसक ने एक ट्वीट में पठान बंधुओं को टैग किया था। ट्वीट में उसने लिखा था कि एक होस्टल में कुछ लड़कियां बारिश की वजह से फंसी हुई हैं और पिछले कुछ दिनों से उन्हें उचित भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ ही घंटों के अंदर इरफान ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनकी टीम का कोई व्यक्ति जल्दी ही उन लड़कियों से संपर्क कर उनकी मदद करेगा।

बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए यूसुफ की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों और तस्वीरों को स्थानीय लोगों ने अपने एकाउंट से पोस्ट किया है। तस्वीरों में यूसुफ पीड़ितों के लिए खाना बनाते और पैक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्य में स्थानीय युवकों को भी उनकी भरपूर मदद करते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि वडोदरा में बड़े पैमाने पर वर्षा हुई है। वहां लगातार दो दिनों तक हुई बारिश ने दिन-प्रतिदिन की सामाजिक गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है।

इरफान पठान और यूसुफ पठान काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इरफान पिछले सत्र में एक मेंटर और खिलाड़ी के रूप में जम्मू-कश्मीर टीम का हिस्सा थे, वहीं यूसुफ अभी भी बड़ौदा टीम का हिस्सा हैं। इरफान आखिरी बार इस साल के शुरू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नजर आए थे।

Story first published: Monday, August 5, 2019, 18:55 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+