Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019 : रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा 'खतरा'

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 को अगर बल्लेबाजों का टूर्नामेंट कहा जाए तो यह अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। हालांकि अधिकतर क्रिकेट पंडितों के हिसाब से इंग्लैंड की पिचे बल्लेबाजी की काफी मदद करने जा रही है और हर मैच में 300-350 रनों तक का स्कोर बनना भी बहुत बड़ी बात नहीं होगी। इसके बावजूद इंग्लैंड का मौसम अंतिम निर्णायक भूमिका में होगा जो तय करेगा कि पिचे कैसा बर्ताव करती हैं।

लेकिन अगर परिस्थितियां उम्मीदों के मुताबिक बल्लेबाजी के अनुकूल रहती हैं तो इस विश्व कप में ऐसे-ऐसे धुरंधर शामिल हो रहे हैं जिनका विध्वंसक खेल मैच का पासा पलट सकता है। ऐसे बल्लेबाजों में क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जोस बटलर, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवैल, आदि का नाम लिया जा सकता है। लेकिन पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज साबित होगा, उसका नाम है- जोस बटलर। यह इंग्लिश बल्लेबाज आधुनिक क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार है।

पोंटिंग ने कहा, 'इंग्लैंड के जोस बटलर ही मुख्य खिलाड़ी होने जा रहे हैं। मैंने पिछले दो-तीन सालों से उनका विकास देखा है। मैंने आईपीएल में 3 या 4 सीजन पहले मुंबई इंडियंस में उनको कोचिंग भी दी है। उस समय वे अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पदार्पण के लिए तैयार थे। उन्होंने पिछले 12-18 महीनों में जो काम किया है वह जबरदस्त है।'

पोंटिंग ने कहा, 'यह बल्लेबाज किसी और ही दुनिया का लगता है और मैदान में 360 डिग्री पर कहीं भी शॉट लगा सकता है। वह गेंद को बहुत तेजी से हिट करके उसको लंबी से लंबी दूरी तय करने पर मजबूर कर देते हैं।'

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम में बटलर के साथ बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयान मॉर्गन, जोफ्रा आर्चर जैसे अन्य मैच विनर खिलाड़ी भी मौजूद है और इसलिए ही यह टीम सबसे खतरनाक भी मानी जा रही है। पोंटिंग ने इस पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इस समय इंग्लैंड की मुख्य ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई है। इससे उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अन्य टीमों की तुलना में कहीं अधिक खुलकर खेल पाते हैं।'

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 16:46 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+