Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली से हुई इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर की तुलना, लगा चुकी है दोहरा शतक

नई दिल्ली। वैसे तो पुरूष क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो दी जाती है लेकिन महिला क्रिकेट भी अब सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में लगा हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से धूल चटाते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया। कभी ऑस्ट्रेलिया का ज्यादा दबदबा था लेकिन पिछले 4 सालों से आए बदलाव को देखें तो ऐसी खिलाड़ी टीम में हैं जिन्होंने खुद को काफी मजबूत बना लिया। परिणाम ये कि विरोधी टीमों के लिए अब भारत की महिला क्रिकेट टीम को हराना मुश्किल हो गया, ठीक वैसे जैसे पुरूष टीम को। ऐसे में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने ओपनर स्मृति मंधाना के खेल पर काफी प्रशंसा की। उन्होंने विराट कोहली से तुलना करते हुए कहा कि मंधाना के कारण काफी क्रिकेट बदला है।

किया जाएगा हमेशा याद

किया जाएगा हमेशा याद

44 साल के स्काॅट स्टायरिस मैच में कमेंट्री कर रहे थे। मंधाना जब बल्लेबाजी कर रहीं थी तो उन्होंने उनके खेलने के अंदाज पर टिप्पणी की। स्टायरिस ने कमेंट्री पैनल में कहा कि स्मृति महिलाओं के क्रिकेट की विराट (विराट कोहली) हैं। उन्होंने कहा, "वह (स्मृति मंधाना) महिला क्रिकेट की विराट कोहली हैं। और किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में हमेशा याद किया जाएगा जिसने महिला क्रिकेट को बहुत बदला जैसे विव रिचर्ड्स ने पुरुष क्रिकेट में बहुत पहले किया था।''

ICC से मिल चुका है अवार्ड

ICC से मिल चुका है अवार्ड

स्मृति मंधाना हाल के वर्षों में अपनी टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं और क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाती हैं। स्मृति जो अक्सर अपने आक्रामक और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बढ़ी तेजी से अपनी फैन फोलोविंग बढ़ाई है। जून 2018 में, BCCI ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का अवार्ड दिया था। दिसंबर 2018 में, वैश्विक क्रिकेट निकाय, ICC ने उन्हें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए राचेल हेयो फ्लिंट पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें ICC द्वारा उसी समय एकदिवसीय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। महिला खूससूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फोलोअर्स की संख्या 17 लाख से भी अधिक है।

लगा चुकी हैं दोहरा शतक

लगा चुकी हैं दोहरा शतक

23 साल की स्मृति मंधाना ने अक्टूबर 2013 में उस सम सुर्खियां बटोरीं जब वह एक वनडे मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। गुजरात के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए, उसने वडोदरा के अलेम्बिक क्रिकेट ग्राउंड में वेस्ट ज़ोन अंडर -19 टूर्नामेंट में 150 गेंदों पर नाबाद 224 रन बनाए। 2016 के महिला चैलेंजर ट्रॉफी में, मंधाना ने इंडिया रेड के लिए तीन अर्धशतक जमाए। उन्होंने तब इंडिया ब्लू के खिलाफ फाइनल में 82 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेलकर ट्रॉफी जीतने में मदद की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 192 रन बनाए थे।

Story first published: Saturday, February 22, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+