धर्मशाला में चमके डुमिनी, टीम इंडिया की अफसोसनाक हार
धर्मशाला। पहला मैच धर्मशाला में खेला जायेगा, यह सुनते ही दक्षिण अफ्रीका की टीम की बांछे खिल गईं। क्योंकि वहां की परिस्थितियां उनके घरेलू मैदानों की जैसी ही है और उसका फायदा मेहमान टीम को मिल ही गया। जीत के करीब पहुंच चुकी टीम इंडिया को अंतत: 7 विकेट से हरा दिया।
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम की ओर से ड्युमिनी ने 34 गेंदों पर 1 चौका और 7 छक्के लगाते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस जीत में उनका साथ दिया एफ बेहार्डीन ने। बेहार्डीन ने 23 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौके लगाते हुए 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले एबी डिवीलियर्स ने 32 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।
हाशिम अमला ने 36 रन बनाये। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाज अरविंद और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए 106 रन ठोके। रोहित ने 66 गेंदों पर यह निजी स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 5 छक्के और 12 चौके जड़े। राहित के अलावा विराट कोहली ने 27 गेंदों पर 43 रन ठोके। महेंद्र सिंह धोनी ने 20 और सुरेश रैना ने 14 रन बनाये।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एबोट ने दो और मोरिस ने एक विकेट लिया।
पहले मैच में हार से टीम इंडिया को सबसे बड़ा सबक गेंदबाजी के क्षेत्र में लेना होगा। जिस तरह से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी के साथ लक्ष्य को 200 रन तक पहुंचाया था, उससे एक समय में लग रहा था कि टीम इंडिया जीत जायेगी, लेकिन गेंदबाजी में टीम फेल हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
