42 की उम्र में कुमार संगकारा ने खेली विस्फोटक पारी, अफरीदी की टीम हारी
नई दिल्ली। क्रिकेट खेलने की कोई उम्र नहीं, इसके प्रति सिर्फ जज्बा होना चाहिए जिसके बूते आप मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सफल भी हो सकते हैं। यह बात श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी साबित कर दी जिन्होंने 42 की उम्र में एक टी20 मैच में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के लिए धमाकेदारी पारी खेली, जिसकी बदाैलत शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस को हार का सामना करना पड़ा।
संगकारा ने 35 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसकी बदाैलत मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने मुल्तान सुल्तांस को टी-20 मुकाबले में 72 रन से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान दौरे पर पहुंची मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैरीलेबोन ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बना डाले, जिसमें संगकारा के अर्धशतक के अलावा रवि बोपारा ने भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली जो 37 गेंदों में आई, जिसमें 7 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे।
चौथे विकेट के लिए संगकारा ने रवि बोपारा के साथ 87 रन की साझेदारी की। बोपारा ने नाबाद 70 रन बनाए। 185 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफरीदी की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम 18 ओवरों में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफरीदी भी कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन बना सके। मैरीलेबोन के लिए इमरान कयाम ने घातक गेंदबादी की जिन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
संगकारा 42 साल 115 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर टी-20 में फिफ्टी बनाने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मोजाम्बिक के कलीम शाह के नाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
