Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब युवराज सिंह का नाम जुड़ा अक्षरा गौड़ से

Yuuvraj Singh Mahendra Singh Dhoni
क्रिकेट के सितारों का फिल्मी दुनिया और फैशन की दुनिया से आंखे चार करना कोई बड़ी बात नहीं है। धोनी, हरभजन, विराट सभी ऐसे नाम है जो गाहे-बेगाहे फिल्मी सितारों और मॉडलों से जुड़ता रहे है। सबसे ज्यादा तो बदनाम टीम इंडिया को युवराज सिंह है जिनका नाम अभी तक कितनी लड़कियों से जुड़ा होगा उन्हें खुद भी पता नहीं होगा।

युवराज की नयी गर्लफ्रेंड हैं दक्षिण भारतीय मॉडल अक्षरा गौड़। दोनों ही सितारे बांद्रा में रहते है, इसलिए दोनों का मिलना-जुलना बेहद ही आसान हो गया है। दोनों को साथ-साथ पार्टी में देखा जाता है, अक्षरा ही युवराज का मेन्यू डिसाईड करती है। अपनी ही धुन के पक्के पंजाब का ये हीरो इन दिनों अक्षरा के साथ मुस्कुराता दिख रहा है।

खैर बातें होने लगी तो युवी के कान तक भी पहुंची सो उन्होंने खंडन करना शुऱू कर दिया है। युवी ने टि्वटर पर लिखा है कि प्लीज इस बात को तूल ना दें, मैं अभी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं। गौरतलब है कि अभी खबर आयी थी कि भारतीय टीम जगत के सबसे डैशिंग प्लेयर दिल्ली के विराट कोहली भी इन दिनों हाल ही में आयी फिल्म गेम की नई नवेली तारिका सारा जेन संग डेटिंग कर रहे हैं।

तो वहीं विराट से पहले टीम इंडिया के जाबांज गेंदबाज जहीर खान भी बॉलीवुड की हिरोईन ईशा शरवानी के प्रेम में गिरफ्त बताये जा रहे थे, दोनों की शादी की बात चल रही हैं तो वहीं हरभजन सिंह भी गीता बासरा के साथ घर बसाने के मूड में हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+