For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए युवराज सिंह ने क्यों चुना हैजल को हमसफर?

युवराज ने कहा था कि उन्हें हैजल में अपनी मां की परछाईं दिखती हैं, हैजल भी मां की ही तरह उनकी केयर करती है।

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट के कैसोनोवा कहे जाने वाले युवराज सिंह पर ना जानें कितनी लड़कियां जान छिड़कती थीं। युवी का नाम इससे पहले कई चर्चित अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है लेकिन युवी की तलाश हैजल पर पूरी होगी यह किसी ने नहीं सोचा था।

इसलिए हर कोई यह जानने को बेकरार था कि आखिर वो क्या बात थी जिसने युवी को हैजल के सामने अपना दिल खोलने को मजबूर कर दिया। इस बात को शायद युवी भी बखूबी जानते थे इसलिए अपनी सगाई के लंबे वक्त के बाद उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था।

युवराज ने कहा था कि उन्हें हैजल में अपनी मां की परछाईं दिखती हैं, हैजल भी मां की ही तरह उनकी केयर करती है और उनका ध्यान रखती है और शायद यही कारण है कि हैजल आज युवराज की बेटर हाफ बनने जा रही हैं।

युवराज की शादी: सजना शुरू कर चुकी हैं दुल्हन, युवी ने खुद शेयर की तस्वीरें

अपनी मां शबनम सिंह के लाडले बेटे युवराज को लोग Mama's Boy कहते हैं और इसके पीछे कारण भी है, युवी की हर खुशी और गम में उनकी मां चट्टान की तरह साथ जो रहती हैं। इसलिए शायद युवराज अपने हमसफर में वो अक्स खोज रहे थे जो उनकी मां से मेल खाता हो और हैजल में वो अक्स दिखा इसलिए आज वो उनकी अर्धांगिनी बनने जा रही हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+