VIDEO: नीता अंबानी ने दिखाई बुमराह के नंबर वन बनने की ऐसी कहानी कि आंखों से आ जाएगा पानी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 4 बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी मालिक नीता अंबानी ने लंदन में एक स्पोटर्स समिट के दौरान भारत के तेज गेंदबाज और इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह की कहानी को साझा किया। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समिट में बुमराह और उनकी मां द्वारा कहानी बयां करता हुए एक वीडियो साझा किया। नीता ने बुमराह के साथ मुंबई इंडिंयस से निकले कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी बात की।
नीता ने समिट में कहा, 'प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और सफलता छू सकती है। मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा।'
इसके बाद समिट में एक वीडियो चलाया गया जिसमें बुमराह की मां दलजीत बुमराह और जसप्रीत अपने संघर्ष पर बात करते हैं। वीडियो में अपने बेटे की कहानी बयां करते हुए दलजीत भावुक भी हो जाती हैं।

5 साल की उम्र में हो गई पिता की मौत
वीडियो में जसप्रीत बुमराह ने बताया कि जब वो 5 साल के थे तो उनके पिता चल बसे थे जिसका बाद उनके लिए कुछ भी खरीद पाना आसान नहीं रहा। बुमराह ने बताया कि कैसे वो एक ही ड्रेस और एक जोड़ी जूते होने के बावजूद रोज उसी को धोकर ट्रेनिंग के लिए जाते थे। मैने अक्सर यह कहानियां सुनी थी कि लोग आपका खेल देखने आते हैं और आपको चुन कर ले जाते हैं लेकिन मेरे साथ यह सच में हुआ।

पहली बार टीवी पर देख रो पड़ी थी बुमराह की मां
वीडियो में जसप्रीत की माता जी ने बताया कि कैसे बचपन में जसप्रीत की गेंद की वजह से वो परेशान होती थी। बचपन में वो सोने की कोशिश करती थी लेकिन जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस के चक्कर में सो नहीं पाती थी। वहीं जसप्रीत बुमराह की माता ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें आईपीएल के दौरान टीवी पर देखा था तो वो खुद को रोने से रोक नहीं पाई थी। उसने मेरे सामने न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी मुश्किलों का सामना किया।

जब जेब में जूते खरीदने के नहींं थे पैसे
बुमराह ने बताया कि हर कठिन परिस्थिति ने मुझे और मजबूत बनाया क्योंकि आपने पहले सबसे मुश्किल दिनों को पार कर लिया होता है।
वीडियो में जसप्रीत बुमराह की मां ने बताया,' एक बार हम NIKE के जूतों के शोरूम गए और वहां पर जसप्रीत को एक जोड़ी जूते पसंद आये, जिसे खरीद पाने के लिए हमारे पास पैसे नहीं थे। उस दिन बुमराह ने कहा था कि मां एक दिन मैं यह जूते जरूर खरीदूंगा और आज उसके पास एक नहीं कई सारे जोड़ी जूते मौजूद हैं।'

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जसप्रीत बुमराह
इस वीडियो के बाद नीता ने कहा, 'आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है। बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को निकाला है जिनमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब देश के छोटे-छोटे शहरों से आने वाले लड़के-लड़कियां बड़े सपने देख भी सकें और उन्हें साकार भी कर सकें।'
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से निकले हुए खिलाड़ी हैं और वह 2013 से इस टीम का हिस्सा हैं। नीता ने इसके अलावा उनके फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कई खेल कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है और लंदन में इलाज के बाद वह वापस वेस्टइंडीज के भारत दौरे से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
|
वीडियो देखें
जसप्रीत बुमराह के हीरो बनने का सफर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
