Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मां ने खोला राज, खुद को इस तरह मोटिवेट कर रहें हैं युवराज

नई दिल्लीः टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह टीम में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये कहना है कि युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने। 35 साल के युवराज सिंह हार में खेले गए 'यो-यो ' टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

युवराज की मां शबनम ने कहा, 'युवराज टीम में वापसी के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, इसके लिए वो खान-पान भी भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। युवी मिठाई, घी, अतिरिक्त तेल और किसी प्रकार के वसायुक्त आहार लेने से परहेज कर रहे हैं।

युवराज खुद को मोटिवेट रखने का प्रयास कर रहे हैं। युवराज की मां ने बताया कि 'खुद को प्रेरित करने के लिए युवराज इन दिनों अपने पुराने वीडियो को बार-बार देखते हैं।' युवराज की मां ने बताया कि युवी साल 2019 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। शबनम सिंह ने कहा, '2019 के वर्ल्ड कप में खेलना युवराज के एजेंडे के शीर्ष पर है।'

युवराज की मां ने कहा, 'विराट बहुत अच्छे कप्तान हैं। उन्होंने फिटनेस के कड़े मानक निर्धारित किए हैं। हर कप्तान अलग हैं। शायद सौरव गांगुली की कप्तानी के दौरान फिटनेस स्तर इतना महत्वपूर्ण नहीं था।' साथ ही युवराज की मां ने कहा कि युवराज सचिन से प्रेरणा लेता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+