Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लड़की ने किया ऐसा डांस कि देख भागने लगे युजवेंद्र चहल, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ना सिर्फ मैदान पर गेंद से सुर्खियां बटोरते हैं बल्कि अपने फनी अंदाज के कारण भी सबके चहेते बने हुए हैं। उनके हंसी भरे स्वभाव को देख बीसीसीआई ने उनके लिए 'चहल टीवी' भी खोल रखा है जहां चहल मैच के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजेदार सवालों के जरिए इंटरव्यू फैंस के सामने पेश करते हैं। चहल ना सिर्फ चहल टीवी को लेकर फेमस हैं बल्कि टिकटोक पर भी काफी आगे हैं। फिलहाल चहल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक खूबसूरत लड़की ने ऐसा डांस किया जिसे देख चहल भागने पर मजूबर हो गए।

दरअसल, ये वीडियो टिकटोक पर ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू द्वारा अपलोड किया गया है। रमीत संधू ने अपने अकाउंट पर चहल के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शूट कर शेयर किया जो अब खूब वायरल हो चुका है। वीडियो ऐसा कि जिसे देख सभी की हंसी छूट जाए। वीडियो में रमीत पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'ऐसा जादू डाला रे' पर डांस करती दिख रहे हैं। रमीत डांस करते हुए युजवेंद्र चहल के पास आती हैं। तहल उस वक्त पर मोबाइल की तरफ देख रहे होते हैं। रमीत ठुमके लगाते हुए चहल से टकराने का प्रयास करती हैं लेकिन चहल भागकर उनके दूर होने लगे।

चहल-रमीत संधू का ये वीडियो अब खूब वायरल हो चुका है जिसे अबतक 3.7 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। रमीत के टिकटोक पर 1 लाख 24 हजार से अधिक फोलोअर्स हो चुके हैं। बता दें, युजवेंद्र चहल 5 टी-20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड गए थे। टेस्ट में उनको आराम दिया गया है। ऐसे में वो इंडिया वापस आ चुके हैं। खाली वक्त में वो परिवार और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। मार्च से युजवेंद्र चहल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Thursday, February 20, 2020, 16:59 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+