For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत की आलोचना पर युवराज ने कही बड़ी बात, टीम मैनेंजमेंट को दी ये नसीहत

IND vs SA : Yuvraj Singh unhappy with Rishabh Pant's Over Criticism | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: ऋषभ पंत का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कमतर रहा है जिसके चलते वे अपने क्रिकेट करियर में आलोचनाओं के बड़े दौर से गुजर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू टी-20 सीरीज में भी पंत का बल्ला शांत ही रहा जिसके चलते युवा पंत ना केवल मीडिया और क्रिकेट फैंस में बल्कि टीम मैनेजमेंट में भी चिंता के विषय के रूप में उभरने लगे हैं। पंत को लेकर पिछले कुछ समय में हेड कोच रवि शास्त्री और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने थोड़े सख्त बयान दिए हैं जिनको पंत के लिए अंतिम चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान पंत के बारे में अपनी राय जाहिर है।

टीम मैनेजमेंट को युवराज ने दी नसीहत-

टीम मैनेजमेंट को युवराज ने दी नसीहत-

युवराज सिंह भी पंत की तरह बाए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में युवराज ने बताया है कि पंत के बारे में बात करने से टीम मैनेजमेंट को बचाना चाहिए। युवराज ने कहा- 'किसी को पंत के हिसाब से उसको गाइड करना होगा। ज्यादा दबाव देने से पंत का बेस्ट बाहर नहीं आएगा। उसके पास काफी क्षमता है, कप्तान और कोच को उसके लिए मेंटर की भूमिका निभाने की जरूरत है। टीम को मीडिया में जाकर पंत के बारे में बात करने से बचना होगा।' युवराज का मानना है कि पंत के अंदर बेस्ट मैच विनिंग क्षमता है। खिलाड़ियों के मानसिक पक्ष पर भी ध्यान देना चाहिए।

'धोनी की जगह लेने में लगेगा बहुत समय'

'धोनी की जगह लेने में लगेगा बहुत समय'

पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पर युवराज सिंह का कहना है कि धोनी का सही उत्तराधिकारी ढूंढने में काफी समय लग जाएगा। युवराज का साफ तौर पर मानना है कि पंत को भले ही अभी तक काफी मौके दिए जा चुके हों लेकिन असली चुनौती पंत से बेस्ट निकलवाने की है। जिसके लिए पंत को मॉनिटर कर रहे लोग, जिसमें कप्तान, कोच शामिल हैं, काफी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

BCCI चुनाव को लेकर COA में मचा घमासान, राय और इडुल्जी की राय अलग-अलग

धोनी की गैर मौजूदगी, पंत के लिए मौका-

धोनी की गैर मौजूदगी, पंत के लिए मौका-

बता दें कि धोनी नवंबर तक क्रिकेट से अपने ब्रेक को बढ़ा चुके हैं जिसके चलते पंत के पास खुद को साबित करने के मौके और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। हाल ही में पंत को लेकर शास्त्री ने कहा था कि अगर यह विकेटकीपर बल्लेबाज लगातार एक जैसी गलतियां करता रहता है तो उसको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जबकि बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भी कहा था कि पंत को अपने शॉट्स चयन पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल पंत को ही अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी-20 विश्व कप के लिए टीम की पहली पसंद के तौर पर देखा ज रहा है।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+