नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर की पत्नी अकांक्षा शर्मा सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी सास शबनम सिंह पर नहीं बल्कि अपने पति के बड़े भाई युवी पर संगीन आरोप लगाए हैं।
बिग बॉस हाउस से आउट हुई अकांक्षा ने मीडिया में अपनी सास के उस आरोप का जवाब दिया है, जिसमें शबनम सिंह ने कहा था कि अकांक्षा ड्रग्स लेती थी। इस पर अकांक्षा ने कहा कि मैंने कभी भी अकेले ड्रग्स नहीं लिया।
मैंने हमेशा जोरावर का साथ देने के लिए ड्रग्स लिया, यही नहीं युवराज सिंह ने खुद मुझसे कहा था कि वो भी पहले कई बार ड्रग्स ले चुके हैं। अकांक्षा ने कहा कि पूरा घर युवराज सिंह के पैसों से चलता है इसलिए कोई भी युवी के खिलाफ कुछ नहीं कहता।
युवी के कारण ही जोरावर कुछ कर नहीं पाया क्योंकि पुरे परिवार का अटेंशन केवल क्रिकेटर युवराज पर ही रहा और जोरावर केवल अपने मां शबनम सिंह की कठपुतली बनकर रह गया।
शबनम सिंह ने मेरे बारे में भी यही सोचा था कि मैं भी जोरावर की तरह उनकी पपेट हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अकांक्षा ने कहा कि शबनम सिंह एक बुरी औरत हैं, घर में चार कुक होने के बावजूद वो चाहती थीं कि मैं हमेशा किचन में रहूं, यही नहीं वो मुझसे पर्सनल सवाल करने में भी नहीं हिचकती थीं, वो तो मुझे जोरावर के साथ सेक्स करने के लिए भी फोर्स करती थीं।
मालूम हो कि अकांक्षा और जोरावर दोनों की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन ये शादी मात्र 4 महीने बाद ही टूट गई। मीडिया में खबर आयी थी कि अपने छोटे भाई की शादी को बचाने के लिए युवराज सिंह ने भरसक कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।