|
साथ में गाया 'Gully boy रैप'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी खिलाड़ी मस्ती में झूम रहे हैं, लेकिन किसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो कप्तान रोहित व 'सिक्सर किंग' युवराज हैं। दोनों बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के 'Gully boy रैप' पर नाच रहे हैं। साथ ही रोहित रैप गाते देख रहे हैं और अपने रिएक्शन युवराज पर दिखा रहे हैं। दोनों के डांस का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
रोहित का है फेवरेट रैप
इससे पहले भी रोहित को 'Gully boy रैप' गाते हुए देखा गया था। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी रितीका सजदेह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें रोहित अपनी बेटी समायरा को रैप सुनाते दिखाई दिए। वहीं समायरा भी बड़े ध्यान से पापा की ओर देख रही थी। तब रितिका सजदेह इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं कि मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे 9 महीने बेटी को मोज़ार्ट (बच्चों के गाने) सुनाए और ये गली बॉय को एन्जॉय कर रही है।

रोहित ने पूरी टीम को दिया चैंपियन बनने का श्रेय
रोहित ने खिलाड़ियों की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं हर खेल में सीख रहा हूं, हर बार मैं मैदान में उतरता हूं। मुझे टीम को भी श्रेय देना है, लड़कों को आगे बढ़ाना है अन्यथा कप्तान को मूर्ख बनाया जाता है। लड़कों को श्रेय!' हमारे पास 25 खिलाड़ियों का एक दस्ता है, सभी ने किसी न किसी स्टेज पर आकर काम किया है। हमारी गेंदबाजी विशेष रूप से उत्कृष्ट थी, खेल में विभिन्न चरणों में, गेंदबाजों ने अपने हाथों को ऊपर रखा और हमें वापस लाया। हर उस गेंदबाज को मौका मिलता है, जिसने अपना हाथ ऊपर रखा, जिम्मेदारी ली और इसीलिए हमें इसके ईनाम मिले।
IPL 2019 : मैच के बाद धोनी ने बताई वो वजह जिसके चलते खिताब जीतने से चूका चेन्नई


Click it and Unblock the Notifications
