नई दिल्ली। युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में तहलका मचाया हुआ है। विदेशी धरती पर युवी चाैकों-छक्कों की बरसात कर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा मस्ती के मूड में नजर आते हैं। इसकी एक झलक कनाडा लीग में उस दाैरान दिखी जब ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर बेन कटिंग का इंटरव्यू उनकी मंगेतर एरिन हॉलैंड इंटरव्यू ले रहीं थीं।
हुआ कुछ ऐसा कि बेन कटिंग और एंकर एरिन हॉलैंड के बीच इंटरव्यू चल रहा था। इसी को देखते हुए युवराज सिंह बीच में आ गए और पूछ डाला कि आप लोग वॉर्मअप नहीं कर रहे हैं? वैसे शादी कब है?' यह सुनते ही कटिंग और हॉलैंड हंस पड़े और हॉलैंड ने युवराज को भी आने के लिए कहा लेकिन युवराज तुरंत उल्टे पांव लैट गए। इसके तुंरत बाद हॉलैंड और कटिंग जोर जोर से हंसने लगे। दोनों खिलाड़ी इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ खेल चुके हैं। बेन कटिंग की मंगेत ने युवराज सिंह अपने ही अंदाज में जवाब दिया और कहा कि, '' आप चिंता न करें हम आपको अपनी शादी में जरूर बुलाएंगे।''
Don’t worry @YUVSTRONG12 - @Cuttsy31 and I will invite you 😂💁🏻♀️ https://t.co/d84hPQFPXE
— Erin Holland (@erinvholland) July 27, 2019
युवराज सिंह और बेन कटिंग दोनों सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल 2016 में खेल चुके हैं और ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं। वहीं इस साल भी दोनों मुंबई इंडियंस के साथ थे जहां अंत में ट्रॉफी मुंबई के नाम हुई। युवराज सिंह इस समय ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नैशनल्स की तरफ से खेल रहे हैं और कटिंग एडमॉन्टन रॉयल्स टीम में हैं। जिस मैच के पहले यह घटना हुई उसमें युवराज सिंह ने 21 बॉल पर 35 रन बनाए। एडमॉन्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य दिया था। टोरंटो ने अंत में जीत दर्ज की।