नयी दिल्ली। मीरपुर में खेले गए एशिया कप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं हो, लेकिन उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम जरुर कर दिया। युवारज ने मैच में सिर्फ 15 रन बनाए, लेकिन टी20 मैच में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
युवराज ने टी-20 फॉरमेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं जिसके साथ वह ऐसा कारनामा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। युवराज से आगे इस श्रेणी में सुरेश रैना, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं।
बंग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए युवराज सिंह ने 7वां रन बनाते ही अपने टी 20 करियर में 1000 रन पूरे कर लिए। युवराज ने यह उपलब्धि 47 टी20 मैच में हासिल की। युवराज सिंह ने 46 टी मैचों की 40 इंनिग्स में 142.67 की स्ट्राइक रेट से कुल 993 रन बनाए थे।