Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Birthday Special: दीपिका-किम का दिल चुराने वाले युवराज सिंह आज भी तन्हा क्यों हैं?

बैंगलोर। आज क्रिकेट के पिच के कैसोनोवा कहे जाने वाले युवराज सिंह का जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 33 साल पूरे कर लिए हैं। बेमिसाल और बेहद ही खूबसूरत क्रिकेट करियर के मालिक युवराज सिंह ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर फतेह हासिल की है, तभी तो दुनिया उन्हें रीयल फाइटर कहती है।

आज भले ही विश्वकप 2015 के तीस संभावित खिलाड़ियों में साल 2011 के मैन ऑफ टू्र्नामेंट युवराज सिंह का नाम ना हो लेकिन रणजी मैचों में आज भी युवी का ही बल्ला बोल रहा है। क्रिकेट टीम के सबसे सेक्सी और मस्त मौला क्रिकेटरों में शूमार युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड की कई सेक्सी हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन आज भी यह सितारा अपनी रियल लाइफ में तन्हा ही है।

बिंदास और बेबाक युवराज सिंह का नाम दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, किम शर्मा, रिया सेन, राइमा सेन, आंचल कुमार, मिनीषा लांबा और दक्षिण भारतीय मॉडल अक्षरा गौड़ से जुड़ चुका है। इन सारे लोगों के साथ युवी की कई तस्वीरें और कहानियां भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वाइरल हो चुकीं हैं लेकिन अपनी मां शबनम का यह लाडला आज भी अपनी रीयल लाइफ में काफी तन्हा है जिनकी यह तन्हाई कब खत्म होगी इसे जानने के लिए युवी के फैंस काफी शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं।

क्रिकेट की दुनिया में नायाब रिकार्ड अपने नाम करने वाले युवराज सिंह अपनी जिंदगी के अहम फैसले अपने एक गुरू के कहने पर ही लेते हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाले युवराज सिंह इन दिनों कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए एक संगठन से जुड़े हुए हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें अब लगने लगा है कि वो अब शायद टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेल पायेंगे।

फिलहाल अपने खेल का आनंद उठा रहे हैं युवराज

फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर अपने फार्म और रीयल लाइफ में अपनी बीमारी से लड़ने वाले युवराज सिंह अपने क्रिकेट को इंज्वाय कर रहे हैं। क्रिकेट के इस खूबसूरत बल्लेबाज और मैदान के तेंदुए कहे जाने वाले युवराज सिंह को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं देता है और कहता है हैप्पी बर्थ डे युवराज सिंह...।

आप भी अपने इस चहेते खिलाड़ी को जन्मदिन विश कर सकते हैं..अपनी शुभकामनाएं नीचे के कमेंट बॉक्स में लिखें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+