Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लौट आया टी 20 का बॉम्बशैल युवराज सिंह, जिसकी जरूरत थी: धोनी

Yuvraj Singh a bombshell in Twenty20 format, says Mahendra Singh Dhoni
मीरपुर। टी 20 विश्वकप में रविवार को भारत ने कंगारूओं की बुरी तरह से बैंड बजा दी और लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-2 के अपने चौथे तथा अंतिम मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 73 रनों से हरा दिया।

जीत के हीरो रहे भारत के मैच विनर युवराज सिंह और कल के मैच के मैन ऑफ द मैच रविचंद्रन अश्विन (11-4)। जीत के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जमकर युवराज सिंह के कसीदे पढ़े क्योंकि पिछले काफी समय से युवराज का बल्ला चल नहीं रहा था जिसके कारण लगातार युवी आलोचना के केन्द्र में थे।

युवराज की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा कि आज की जीत का सेहरा वो युवी के सिर बांधते हैं क्योंकि आज उनके धमाके की सबसे ज्यादा जरूरत थी। हमें खुशी है कि युवराज वापस आ गया है। युवराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है।

युवी तो ट्वेंटी-20 के बॉम्बशैल हैं

अगर वो मैदान पर सेट हो जाये तो उन्हें रोक पाना औऱ आउट कर पाना बहुत मुश्किल है। युवी तो ट्वेंटी-20 के बॉम्बशैल हैं। धोनी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन टी 20 विश्व कप में आगे भी जारी रहेगा।

क्या होगा जब मिलेंगे युवी-दीपिका और माल्या?

गौरतलब है कि भारत ने युवराज की बेहतरीन पारी की मदद से आस्ट्रेलिया के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। आस्ट्रेलियाई टीम शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेकती नजर आई और 16.1 ओवरों में 86 रनों पर ढेर हो गई।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी को उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 159 रन बनाए। युवराज के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 24 रनों का योगदान दिया। युवराज की 43 गेंदों की पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। खुद कप्ता धोनी ने भी 20 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। युवराज और धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े। यह साझेदारी 12 के औसत से हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+